फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला ब्लास्ट: 23 लोगों की मौत मामले में फैक्ट्री मालिकों के परिवार के रोमी मट्टू के खिलाफ केस

Mon, 09 Sep 2019 10:25 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब बटाला में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट मामले में कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री मालिकों के परिवारिक सदस्य रोमी मट्टू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई थी। 20 लोग घायल हो गए थे। इन 23 में से सात लोग वे थे जो पटाखा फैक्ट्री मालिकों के परिवार से संबंधित थे। इसके अलावा फैक्ट्री मालिकों के परिवार से संबंधित दो-तीन लोग घायल थे।
विज्ञापन


लोगों का आक्रोश देखकर बटाला पुलिस ने जसपाल सिंह जिसके नाम पर फैक्ट्री का लाइसेंस था जिसकी दिसंबर 2018 में मौत हो गई थी के परिवार के अज्ञात सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी मामले में बटाला सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को फैक्ट्री मालिकों के परिवार के एकमात्र पुरुष सदस्य रोमी मट्टू को नामजद किया है।

वह धमाके में घायल हो गया था और सिविल अस्पताल में भर्ती था। उसी दिन प्राइवेट अस्पताल में दाखिल होने के नाम पर चकमा देकर रोमी वहां से फरार हो गया था। रोमी मट्टू मृतक जसपाल सिंह का चचेरा भाई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि पुलिस ने मृतक जसपाल सिंह के अज्ञात पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उस समय पुलिस को मृतक जसपाल सिंह के पारिवारिक सदस्यों के बारे में पता नहीं था इसलिए अब पहचान करने के बाद पहले से ही फरार चल रहा रोमी मट्टू को नामजद किया गया है। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों की पहचान करने के बाद उनको भी दर्ज मामले में नामजद किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि पुलिस मामले में नामजद में फरार आरोपी को काबू करने के लिए छापामारी कर रही है।

पुलिस द्वारा बनाई गई एसआईटी ने शुरू की जांच
एसएसपी बटाला उपदिंरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है। एसपी डी कुलवंत सिंह की अगुवाई में डीएसपी डी इस मामले की जांच करेंगे और रोजाना उन्हें रिपोर्ट करेंगे। वहीं मजिस्ट्रेटी जांच भी सोमवार से शुरू होगी। इसमें ब्लास्ट होने के कारण से लेकर इस ब्लास्ट के लिए जिम्मेदार लोगों की निशानदेही की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें