फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडियन भारती सिंह, रवीना टंडन और फराह खान पर एक और केस दर्ज, अब लगा ये आरोप

Mon, 30 Dec 2019 09:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
फराह खान, रवीना टंडन और भारती सिंह। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

एक शो में धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में थाना कैंट पुलिस ने कॉमेडियन भारती सिंह, डायरेक्टर फराह खान और अभिनेत्री रवीना टंडन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर ईसाई समुदाय की आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता विजय गोरिया पुत्र जोगिंदर पाल निवासी कंबोज नगर, अलीके रोड फिरोजपुर शहर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि टीवी पर प्रसारित होने वाले एक कॉमेडियन शो में डायरेक्टर फराह खान ने पवित्र बाइबल से लिए शब्द बोला और ब्लैक बोर्ड पर कॉमेडियन भारती सिंह और अभिनेत्री रवीना टंडन को लिखने के लिए कहा। उक्त लोगों ने बाइबल के इस पवित्र शब्दावली का मजाक उड़ाया है। इससे देशभर के सभी ईसाई समुदाय के लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। 

यही नहीं उक्त आरोपियों ने उक्त पवित्र शब्दावली का दर्शकों के आगे अश्लील अर्थ पेश किया। इससे ईसाई भाईचारे में बहुत रोष पाया जा रहा है। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलविंदर सिंह के मुताबिक शिकायतकर्ता विजय गोरिया के बयान पर कॉमेडियन भारती, डायरेक्टर फराह खान व अभिनेत्री रवीना टंडन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले उक्त आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके हैं। मामले में फराह खान ईसाई भाईचारे से माफी भी मांग चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें