फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात क्लब में पार्टी कराने पर मैनेजर पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित तमजारा क्लब में बिना अनुमति ऊंची आवाज में गाना बजाकर पार्टी आयोजित करना क्लब संचालकों को महंगा पड़ गया। सूचना पर पुलिस ने रविवार देर रात क्लब में छापा मारा और क्लब के मालिक व मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर मैनेजर रतन को गिरफ्तार कर लिया। जल्द ही मालिक की भी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन

रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित तमजारा क्लब में बिना अनुमति के ऊंची आवाज में गाना बजाकर पार्टी की जा रही है। पुलिस ने क्लब में छापा मारा तो पार्टी कर रहे लोग पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने जब क्लब संचालकों से पार्टी आयोजित करने के अनुमति के कागजात मांगे तो वह दिखा न सके। इसके बाद पुलिस क्लब के मैनेजर रतन को पकड़कर थाने ले गई, जहां मालिक व उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। बता दें कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप से बचने को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के सभी क्लबों को हिदायतें दी थी कि देर रात क्लब नहीं खोले जाएंगे। बावजूद इसके रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे औद्योगिक क्षेत्र के उक्त क्लब को खोला गया। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें