फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: घर से बुलाकर ले गया दोस्त, घरवालों ने लगाया नशीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप

Tue, 11 Apr 2023 07:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

थाना मेहरबान के एसएचओ दविंदर कुमार ने बताया कि आशंका है कि आरोपी ने कोई जहरीला पदार्थ देकर युवक की हत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में घर पर दबिश दी गई थी लेकिन कुछ पता नहीं चला। आरोपी और उसका पूरा परिवार घर से गायब है, जिनकी तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई की दुर्घटना का बहाना बनाकर गांव ख्वाजके स्थित महावीर कॉलोनी में रहने वाले हनी (27) को उसका दोस्त घर से ले गया। परिवार वाले हनी के घर न आने पर उसे ढूंढने निकले तो पता चला कि गांव कक्का धौला रोड पर उसका शव पड़ा है। परिवार वालों ने मृतक हनी के दोस्त पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप लगाया।

सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद हनी का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में हनी के पिता अजय कुमार की शिकायत पर लवकुश कॉलोनी निवासी विशाल के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

अजय कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि आठ अप्रैल की रात वह अपने घर में मौजूद था। रात करीब सवा नौ बजे बेटे का दोस्त आरोपी विशाल आया। आरोपी ने कहा कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है तो वह उसे वहां लेकर जा रहा है। उसके भाई को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है, जहां आरोपी की मां है। उसे कंबल और सामान देकर लौट आएंगे। 

आरोपी के भाई का एक्सीडेंट होने के कारण उन्होंने बेटे को भेज दिया लेकिन जब देर रात तक हनी घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। काफी समय तक हनी का फोन बजता रहा और एक बार फोन आरोपी ने उठाया। मगर बात नहीं की और फोन काट दिया। जब हनी के परिवार वालों ने दोबारा फोन किया तो फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद वह बेटे को ढूंढने निकले तो अगले दिन बेटे का शव कक्का धौला गांव रोड पर खाली प्लॉट में मिला। 

पता चला कि जहरीला पदार्थ खाने की वजह से बेटे की मौत हुई है। थाना मेहरबान के एसएचओ दविंदर कुमार ने बताया कि आशंका है कि आरोपी ने कोई जहरीला पदार्थ देकर युवक की हत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में घर पर दबिश दी गई थी लेकिन कुछ पता नहीं चला। आरोपी और उसका पूरा परिवार घर से गायब है, जिनकी तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें