फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर 120 फुट ऊंची टंकी से कूदा था युवक, अब मामले में कांग्रेस नेता नामजद

Wed, 18 Nov 2020 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
विज्ञापन
कपूरथला में टंकी पर चढ़ा राजू। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब के कपूरथला में दिवाली से एक दिन पहले पत्नी की हत्या कर युवक के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता अमित बेरी को नामजद कर लिया है। पुलिस ने लाइव वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई की है। अभी आरोपी अमित बेरी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


मृतक राजकुमार राजू की वीडियो फुटेज मिलने के तीन दिन बाद कार्रवाई की गई है। एसपी डिटेक्टिव सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि सिटी थाना में दर्ज धारा 306 के मामले में राजू की लाइव वीडियो के आधार पर मुख्य आरोपी कांग्रेस नेता अमित बेरी को नामजद किया गया है। राजू के फेसबुक से वीडियो डिलीट करने के मामले की साइबर सेल से जांच करवाई जा रही है। सबूतों को मिटाने वाले पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


शुक्रवार 13 नवंबर को गली मंगल सिंह निवासी राजकुमार राजू ने अवैध संबंधों के शक के चलते अपनी पत्नी प्रिया की हत्या करने के बाद शालामार बाग परिसर में बनी 120 फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने के लिए प्रयास किया था।
विज्ञापन


इससे पहले शराब पीते हुए उसने अपनी फेसबुक पर लाइव होकर कई लोगों पर आरोप लगाए थे। वीडियो में राजू कहता दिख रहा है कि वह शराब नहीं पीता लेकिन आज परेशान होकर पी रहा है। देर रात उसके फेसबुक से लाइव वीडियो डिलीट कर दिया गया था। 

मंगलवार को राजू की बहन राज कौर ने बरनाला से आकर पुलिस को बयान दिए। इसके बाद राजू का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक राजू के सुसाइड नोट के आधार पर जांच अधिकारी अमनदीप नाहर द्वारा चार आरोपियों बब्बू भसीन, टीटू भसीन, राजू खन्ना और बब्बी पर केस दर्ज किया गया था। अब राजू के वीडियो के आधार पर अमित बेरी को भी नामजद कर लिया है। 
विज्ञापन


एसपी डिटेक्टिव सरबजीत सिंह बाहिया ने करते हुए बताया कि वीडियो के आधार पर और भी कोई आरोपी पाया गया तो उसे भी नामजद किया जायगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें