फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barnala News: तपा थाने के ASI पर रिश्वत लेने का केस दर्ज, समझौते की कॉपी देने के बदले मांगी थी रकम

Fri, 06 Jan 2023 08:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपों की जांच की और आरोपी पुलिस मुलाजिम को दोषी पाया। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो के पटियाला थाने में किरनजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान शुक्रवार को थाना तपा जिला बरनाला में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर एएसआई किरनजीत सिंह को पांच हजार रुपये रिश्वत लेने और पांच हजार रुपये मांगने का मामला दर्ज किया है। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि प्रवीण कुमार निवासी भदौड़, जिला बरनाला ने मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार रोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि थाना सदर तपा में दर्ज मामले में समझौते की कॉपी देने के बदले एएसआई किरनजीत सिंह ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। 

विज्ञापन


उसने मौके पर पांच हजार रुपये नकद ले लिए बकाया पांच हजार रुपये मांग रहा है। प्रवीण ने उसकी सारी बातचीत सबूत के तौर पर रिकॉर्ड कर ली। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपों की जांच की और आरोपी पुलिस मुलाजिम को दोषी पाया। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो के पटियाला थाने में किरनजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें