फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शराब पीने वाले एएसआई और हवलदार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते शुक्रवार को सेक्टर 39 की मार्केट में खुले में शराब पीने वाले एएसआई और हवलदार के खिलाफ पुलिस ने पंजाब पुलिस 2007 और 510 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान एएसआई कुलविंदर सिंह और हवलदार रंजीत के रूप में हुई है। बता दें कि बीते दिनों वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी यूटी के निर्देश पर दोनों को सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दो पुलिसकर्मी सेक्टर 39 के मार्केट में खुले में शराब पीते दिख रहे थे। वीडियो पुलिस आला अधिकारियों तक पहुंचा तो शराब पीने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर उन्हें फौरन सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, अब सेक्टर-39 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें