फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा में मंत्री धर्मसोत की कोठी के बाहर 'आप' का धरना, 41 पर केस दर्ज, कई नेता गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2020 07:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

  • करीब तीन घंटे बाद रोहटी पुलिस चौकी से प्रदर्शनकारियों को छोड़ा गया  
  • मंत्री धर्मसोत की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की मांग पर अड़ी है आप 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाभा में मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की कोठी के बाहर शुक्रवार को दूसरे दिन भी हंगामा हुआ। धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को नाभा पुलिस ने सुबह गिरफ्तार कर लिया। बाद में छह नेताओं के अलावा 35 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। करीब तीन घंटे तक सभी को रोहटी पुलिस चौकी में रखा गया। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया। 

विज्ञापन


इस मौके पर आप नेताओं ने मांग की कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के 63.91 करोड़ के बड़े घोटाले में फंसे सामाजिक न्याय मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। शुक्रवार को दूसरे दिन भी आप नेता देव मान, नीना मित्तल, ज्ञान सिंह मूंगो, राजवंत सिंह घुली, चेतन सिंह जोड़ेमाजरा, नरिंदर शर्मा पार्टी कार्यकर्ताओं समेत नाभा में मंत्री धर्मसोत सिंह की कोठी के आगे धरना दे रहे थे। 

सुबह करीब 11 बजे पुलिस इन सभी धरनाकारियों को जबरदस्ती गिरफ्तार कर उनका टैंट व साउंड सिस्टम भी ले गई। आप नेताओं ने कहा कि उनके खिलाफ जब पुलिस ने केस दर्ज कर लिए हैं तो उन्हें जेल क्यों नहीं भेजा जा रहा है लेकिन पुलिस ने कोरोना के कारण इनकार कर दिया। इस मौके पर आप नेताओं ने कहा कि धर्मसोत जैसे मंत्री को मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। तीन दिन बीत जाने के बावजूद सरकार ने कार्रवाई नहीं की और चुप्पी साधे बैठी है। इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

देखें- वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें-

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें