फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलांते मॉल का फूड कोर्ट का रास्ता बंद करने के मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने एलांते मॉल के फूड कोर्ट का रास्ता बंद करने और धमकी देने के मामले में मॉल के प्रबंधक समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान प्रबंधक सलीम, अभिषेक शर्मा, नितिन, नितिन चतुर्वेदी, विक्रांत और अनिल मल्होत्रा के रूप में हुई है। अयान फूड के पार्टनर पुनीत गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने अभिषेक शर्मा, नितिन, नितिन चतुर्वेदी, वेंकटेश को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य की पुलिस तलाश कर रही है। हालांकि गिरफ्तार आरोपियों को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

अयान फूड के पार्टनर पुनीत गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एलांते मॉल का फूड कोर्ट 9 साल से किराये पर ले रखा था। हर माह किराया के तौर पर वह 30 लाख रुपये कंपनी को दे रहा था। 31 मार्च 2022 को उनका करार खत्म हो रहा है लेकिन कोरोना के चलते एक साल तक और रेनोवेशन को लेकर छह महीने फूड कोर्ट बंद रहा। डेढ़ साल फूड कोर्ट बंद रहने को लेकर राहत लेने के लिए उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। शनिवार सुबह करीब पांच बजे एलांते मॉल के प्रबंधक व स्टाफ ने फूड कोर्ट के आगे प्लाई के बोर्ड लगाकर उसके ऊपर फ्लैक्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया। इससे उनके कर्मचारी अंदर ही फंस गए। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें