फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः रोज गार्डन अंडरपास में गाना गाइए, खुद से होगा रिकॉर्ड, फिर सुनाइए और लुत्फ उठाइए

Wed, 22 Jan 2020 02:47 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन और सेक्टर-17 को जोड़ने वाले अंडरपास में अब कैरीओके म्यूजिक सिस्टम लगेगा। इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग के सब-डिविजन नंबर-1 की तरफ से टेंडर भी जारी कर दिया है। इस म्यूजिक सिस्टम की अनुमानित लागत करीब 7 लाख 70 हजार 560 रुपये है। फरवरी महीने के आखिर में नगर निगम रोज फेस्टिवल का आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन


इसलिए इंजीनियरिंग विभाग 27 जनवरी को इस टेंडर की बिड को खोलेगा। इसके बाद चयनित कंपनी को सात दिन में अपना काम पूरा करना होगा। इंजीनियरिंग विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इस अंडरपास को लोगों के लिए पसंदीदा जगह बनाने के लिए कैरीओके म्यूजिक सिस्टम लगाया जाएगा। इस सिस्टम के इंस्टाल होने के बाद यह जगह युवाओं के लिए काफी खास हो जाएगा।

कैरीओके म्यूजिक सिस्टम में गाने के बोल और धुन पहले से इंस्टॉल होंगे। कोई भी युवा अपने मोबाइल को ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट कर अपना वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसके लिए प्रशासन की तरफ से एक ऑपरेटर भी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भी युवाओं के बीच यह अंडरपास काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘कल्चरल हब’ के रूप में विकसित होगा अंडरपास

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने 8 जनवरी को इस अंडरपास का उद्घाटन किया था। प्रशासक ने अपने भाषण में कहा था कि इस अंडरपास को एक ‘कल्चरल हब’ के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया था कि इस अंडरपास में पेंटिंग प्रदर्शनी व समारोह का आयोजन किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में अंडरपास के अंदरूनी दीवारों पर पेंटिंग भी की जाएगी, ताकि अंदर से भी यह अंडरपास खूबसूरत दिखे। इसके अलावा ललित कला अकादमी के साथ मिलकर इस अंडरपास में कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

ई-कार्ट की सुविधा भी होगी शुरू
सेक्टर-17 अंडरपास तक लोगों को ले जाने के लिए ई कार्ट चलाई जाएंगी। ई कार्ट के लिए अंडरपास तक रैंप बनाया गया है। यहां से सेक्टर-17 में ई कार्ट अंडर ब्रिज के नीचे से होकर मध्य मार्ग तक चलेंगी। ध्यान रहे कि अप्रैल 2017 में सेक्टर-17 से सेक्टर 16 स्थित रोज गार्डन तक अंडरपास बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसे एक ही साल में पूरा करने की बात कही गई थी। इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग ने दिसंबर 2018 में अंडरपास के काम को पूरा करने की बात कही। फिर मार्च 2019 और इसके बाद जून, 2019 तक इसे बढ़ाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें