आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेज की ओर से नौ अप्रैल को आर्यन्स कैंपस में कैरियर फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 50 से अधिक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।
साथ ही इसमें स्टूडेंट्स विभिन्न कोर्स संबंधी कैरियर गाइडेंस भी ले सकते हैं। ग्रुप की को-ऑर्डिनेटर वरिंद्र कौर ने बताया कि कैरियर फेस्ट में एक ही प्लेटफार्म पर जॉब और विद्यार्थियों को काउंसलिंग का मौका मिलेगा।
आर्यन्स ने एक विशेष टोल फ्री नंबर 1800-30000-388 लांच किया है, जिस पर विद्यार्थी दाखिले के लिए जानकारी ले सकते हैं। कॉलेज वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।
आर्यन्स ग्रुप की ट्रेनिंग और प्लेसमेंट आफि सर तेजिंद्र कौर और एडमिशन को-ऑर्डिनेटर प्रनीत कौर ने कहा कि जो विद्यार्थी दाखिला लेने के इच्छुक हैं, उनके लिए बीटेक, एमटेक, एमबीए, बीबीए, बीसीए पॉलीटेक्निक और प्लस वन कोर्स उपलब्ध होंगे।