फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बुजुर्गों के लिए 'क्रच' केवल एक कॉल पर

Thu, 14 Aug 2014 03:10 PM IST
अरविंद बाजपेयी /अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आप विदेश में रहते हैं और खुदा न खास्ता आपके यहां अकेले रहने वाले अभिभावकों को कोई समस्या हो जाए तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं। बस एक कॉल कीजिए और पैरेंट्स के पास पहुंच जाएगा उनकी केयर करने वाला स्टाफ। स्टाफ भी ऐसा जो उनकी सिर्फ केयर ही नहीं करेगा, बल्कि इस बात का अहसास भी दिलाएगा कि वो अकेले नहीं हैं।
विज्ञापन


केयर का यह नया कांसेप्ट लेकर आया है केयरपुर सर्विसेज। इसकी शुरुआत की है वरुण गुप्ता ने। वरुण गुप्ता एक कंप्यूटर इंजीनियर हैं और एक टेलीकॉम प्रोफेशनल के तौर पर कैरियर शुरू किया। घर से बाहर रहते हुए उन्हें कई बार ऐसी परिस्थितियों से होकर गुजरना पड़ा, जब उनके माता-पिता अकेले पड़ गए। कंप्यूटर माइंड घूमा और केयरपुर के रूप में नतीजा सामने है। 

शहर में ज्यादातर पैरेंट्स अकेले रहते हैं

चंडीगढ़ में ऐसे कई परिवार हैं, जिनके बच्चे विदेश में रहते हैं और घर में अकेले माता-पिता हैं। वरुण गुप्ता ने कहा कि सर्वे के दौरान उन्होंने पाया कि बुजुर्ग माता-पिता को केयर की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है। दो साल की रिसर्च में उन्होंने पाया कि कई लोग अपने माता-पिता को साथ ले जाना चाहते हैं, पर वो जाना नहीं चाहते हैं।

ऐसी स्थिति में लोग चाहते हैं कि उनके माता-पिता को कोई समस्या हो तो तुरंत ही राहत मिल जाए। केयरपुर सर्विसेज में ऐसे कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाता है जो कि बीमारी से ग्रस्त पैरेंट्स की केयर कर सकें। ज्यादा गंभीर मरीज को केयरपुर हॉस्पिटल में ले जाते हैं।

इसके बाद मरीज को छुट्टी मिलने पर भी घर में केयर प्रदान करने के लिए स्टाफ दिया जाता है। कैंसर, न्यूरो जैसी समस्याओं के लिए भी मरीज को केयर घर पर ही मिल जाती है।
विज्ञापन

पहले होता है रजिस्ट्रेशन

इस सर्विस के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसके बाद परिवार के साथ मीटिंग होती है। कोई विदेश में है तो मीटिंग वेबकैम से होती है। एक एडवाइजरी टीम डॉक्टरों और साइकोलाजिस्ट के पास जाती है। उसके अनुसार ही मरीज को क्या सेवा देनी है यह जानकारी मिल पाती है।

यह मिलती हैं सेवाएं
- बुजुर्गों के लिए कुशल मेडिकल होम केयर
- अपंगता या लंबी अवधि में देखभाल के लिए लिविंग केयर
- होम केयर नर्सिंग

तकनीकी समाधान
मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से मरीज का डाटा संबंधियों को ट्रांसफर कर दिया जाता है। दैनिक आधार पर रिपोर्ट उनको सौंप दी जाती है। बीच-बीच में मरीज की मानसिक स्थिति को समझने के लिए मनोवैज्ञानिक भी मरीज के पास जाते हैं।  

यहां उपलब्ध होगी सेवा
चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें