फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट में कार सवारों ने झपटे 50 हजार रुपये और मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट में बुधवार को एक व्यक्ति के साथ लूटपाट की वारदात सामने आई। शिकायतकर्ता पिंजौर निवासी शक्ति बंसल ने पुलिस को बताया कि 6 अक्तूबर को वह मंडी में मौजूद थे, तभी एक कार सवार व्यक्ति ने उनका बैग छीन लिया और तेज रफ्तार से भाग निकला। शक्ति बंसल ने बताया कि उनके बैग में 50 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन रखा था। घटना के समय कार का नंबर एचआर 26 बताया जा रहा है। थाना सेक्टर-26 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें