फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : रेड लाइट जंप कर भगाई कार, चंडीगढ़ पुलिस ने डेढ़ किमी पीछा कर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-20 में रेड लाइट जंप कर रहे एक कार चालक को यातायात पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो चालक रुकने की बजाय कांस्टेबल को टक्कर मारने की कोशिश कर तेजी से भगाने लगा। इस पर एसआई सुल्तान और कांस्टेबल सुनील ने एक कार में लिफ्ट लेकर करीब डेढ़ किलोमीटर तक आरोपी का पीछा कर उसे सेक्टर-20 के शोरूमों के पास से दबोच लिया। पुलिस ने रेड लाइट जंप करने और रांग साइड से गाड़ी चलाने का चालान कर कार को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

मामला रविवार सुबह करीब 10 बजे का है। यातायात पुलिस में तैनात एएसआई सुल्तान सेक्टर-20 में लेबर चौक के पास कांस्टेबल सुनील के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान वहां से चंडीगढ़ नंबर की एक ऑल्टो कार रेड लाइट जंप कर जाने लगी। जब कांस्टेबल सुनील की नजर रेड लाइट जंप करते कार पर पड़ी तो उन्होंने चालक को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि कार चालक ने रुकने की बजाय कांस्टेबल सुनील पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश और भागने लगा। इतने में पीछे से आ दूसरी कार में लिफ्ट लेकर एसआई सुल्तान और कांस्टेबल सुनील ने उक्त ऑल्टो कार का पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद कार सेक्टर-20 गुरुद्वारा चौक से रांग साइड से होते हुए मार्केट में चली गई। करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा कर एएसआई सुल्तान और कांस्टेबल सुनील ने आरोपी चालक को धर दबोचा। कार में चालक और उसका एक साथी सवार था। एएसआई सुल्तान का कहना है कि जांच में चालक गाड़ी के कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद उसका रेड लाइट जंप और रांग साइड से गाड़ी चलाने के तहत चालान कर कार को जब्त कर लिया गया है। बताया गया कि दोनों युवक सेक्टर-29 के रहने वाले हैं और चालान कटने के डर की वजह से चालक पुलिस को देख भाग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें