फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। मुंडी खरड़ स्थित चंडीगढ़-खरड़ रोड पर सड़क पार कर रहा एक युवक कार से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 24 वर्षीय घायल अर्जुन पटेल को पहले सरकारी अस्पताल खरड़ ले जाया गया। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई रामफल ने बताया कि उसका भाई अर्जुन पटेल मुंडी खरड़ में एक ढाबे के निकट बीड़ी पान का खोखा लगाता था। सुबह लगभग साढ़े पांच बजे वह सड़क पार कर रहा था कि चंडीगढ़ से आ रही एक तेज रफ्तार टैक्सी नंबर कार ने टक्कर मार दी। खरड़ सिटी पुलिस ने कार चालक कपिल के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें