फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लालड़ू के निकट सरसीणी के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान युसूफ निवासी चंद्रपुरी अंबाला कैंट के रूप में हुई है। पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान मोहित गुप्ता वासी जालंधर के रूप में हुई है। मृतक के दोस्त सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका दोस्त युसूफ दोनों लालडू के निकट सरसीणी के पास एक कंपनी में आए हुए थे। जब युसूफ सड़क पार करने लगा तो चंडीगढ़ की ओर से तेज रफ्तार आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। इस कारण वह गंभीर जख्मी हो गया। उसे तुरंत अंबाला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें