चंडीगढ़। सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड के पास कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीमाजरा की न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी मंदीप के रूप में हुई है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मृतक के दोस्त न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी बीरजिंदर कुमार की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बीरजिंदर कुमार ने बताया कि वह मंदीप का रिश्तेदार है। मनीष और मंदीप बाइक पर किसी काम से जा रहे थे। जब वह सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड के पास पहुंचे तो अज्ञात कार चालक बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गए। टक्कर लगने से मनीष और मंदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पीजीआई पहुंचाया। इलाज के दौरान मंदीप की मौत हो गई। बाइक मनीष चला रहा था और मंदीप पीछे बैठा था। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।