फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एक दिन की फीस भरकर, पूरा सप्ताह गाड़ियां खड़ी रखते हैं कार डीलर

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। कालका-चंडीगढ़ हाइवे किनारे मनीमाजरा की पॉकेट नंबर एक में बने शोरूम की पार्किंग में रविवार के दिन कार बाजार लगता है। इसके लिए नगर निगम 8360 रुपये फीस लेकर कार डीलरों को सुबह से शाम तक 10 कारें खड़ी करने की अनुमति देता है। लेकिन डीलर एक दिन की फीस अदा करके पूरा सप्ताह वहां पर कारें खड़ी करके कारोबार करते हैं। इस कारण पार्किंग स्थल हमेशा भरा रहता है। इससे यहां के दुकानदारों और ग्राहकों को अपनी गाड़ियां खड़ा करनी की जगह नहीं नहीं मिलती आर उन्हें मजबूरन गाड़ियां सड़क पर खड़ी करनी पड़ती हैं। दुकानदार केआर महाजन, विशाल कुमार, अभिषेक अग्रवाल, आदि ने कहा कि उन्होंने कई बार नगर निगम की आयुक्त और मेयर तक को पत्र लिखकर गुहार लगाई है, लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। इस पार्किंग स्थल की चौड़ाई 150 फीट से ज्यादा है। इसके बावजूद यहां के दुकानदारों और ग्राहकों को पार्किंग के लिए जगह नहीं मिलती। कार डीलर रविवार को नगर निगम के सब ऑफिस के मैदान वाली जगह पर भी बिना पर्ची गाड़ियां खड़ी करते हैं। जब व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया था तो नगर निगम के अधिकारियों ने कहा था कि दुकानदारों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। दुकानदारों की सुविधा के लिए रविवार को नगर निगम के मैदान को कार्यक्रम के लिए बुक नहीं करने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन अब उस मैदान में रविवार को कार्यक्रम भी होता है और दिनभर कार डीलर बिना पर्ची कारें भी खड़ी करते हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि पार्किंग स्थल पर हमेशा गाड़ियां खड़ी रहने के चलते यहां कभी सफाई नहीं हो पाती। इसके अलावा यहां शौचालय भी नहीं बनाया गया है। इसके चलते लोग खुले में शोरूम की दीवार के पास शौच करते हैं। दुकानदारों ने कहा कि नगर निगम को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।
कार डीलरों पर नकेल कसने के लिए एक पार्किंग स्थल को पेड पार्किंग बनाने की प्रपोजल पास बनाया है। जल्द इसकी अनुमति मिल जाएगी। रविवार के अलावा अन्य दिनों में पार्किंग में खड़ी कारों को जब चेक किया जाता है तो कार डीलर वहां किसी व्यक्ति को खड़ा कर यह बहाने बना देते है कि यह कार उसकी है। इसलिए कार्रवाई में परेशानी आती है। लेकिन ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी जो पूरा सप्ताह यहां कारें खड़ी करते हैं। ऐसे करने वालों से पूरे सप्ताह की फीस वसूली जाएगी। -डीपी सिंह, प्रभारी अतिक्रमण हटाओ दस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें