फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मोहाली अदालत ने दिया साइबर सेल की इंचार्ज पर रिश्वत का केस दर्ज करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला अदालत ने मोहाली साइबर सेल की इंचार्ज अमनजोत कौर के खिलाफ 25 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। अमनजोत कौर पर पंचकूला निवासी महिला पलक देव ने 25 लाख रुपये की रिश्वत का मांगने का आरोप लगाया था। अदालत ने इस मामले की जांच एसपी रैंक के अधिकारी से करवाने के लिए कहा है। इस मामले में पंचकूला के सेक्टर-17 निवासी पलक देव ने चीफ मिनिस्टर एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करके 25 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। आरोप है कि एसएएस नगर की साइबर सेल की इंचार्ज अमनजोत कौर ने यह रिश्वत दस जनवरी 2024 को विजय राज कपूरिया और पांच अन्य पर दर्ज किए गए आईपीसी की धारा 420, 120-बी और आईटी एक्ट के सेक्शन-66 के तहत दर्ज किए गए मामले में मांगी थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह रिश्वत विजय राज कपूरिया को रिमांड के दौरान टार्चर न करने के एवज में मांगी गई थी।
विज्ञापन

सेल की इंचार्ज अमनजोत कौर ने एक सूचना के आधार पर विजय राज कपूरिया और पांच अन्य लोगों को 10 जनवरी को एक सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया था और इसके बाद 11 जनवरी को उसको रिमांड पर लिया। पलक का आरोप था कि रिमांड के दौरान अमनजोत कौर ने विजय राज कपूरिया को टार्चर न करने के लिए पहले 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके लिए विजय ने मना कर दिया था। अमनजोत कौर ने उसको स्टिक से पैरों पर मारा था और इसके बाद 12 जनवरी को विजय राज कपूरिया अमनजोत कौर को 25 लाख रुपये देने को राजी हो गया। इसके बाद उसे उसका फोन और लैपटाॅप उपलब्ध करवा दिया गया। उन्होंने थाने से ही एक नंबर से अपनी पत्नी सुनीता से बात की और थाने में आने को कहा और 25 लाख रुपये की व्यवस्था करने के लिए भी कहा। इसकी रिकार्डिंग कोर्ट को सौंपी गई थी। विजय की पत्नी सुनीता के साथ वहां पलक देव भी आईं। अमनजोत कौर ने उसकी पत्नी सुनीता से कहा कि पैसे की व्यवस्था करो वरना उसके पति को टार्चर किया जाएगा।
इस मामले में अगले दिन विजिलेंस अधिकारियों को रिपोर्ट की गई। जिस समय सुनीता और पलक विजिलेंस विभाग के अधिकारियों से मिलीं तो इसी दौरान एक काॅल आई जो कि अमनजोत कौर के गनमैन ने की थी। उसने पूछा कि रकम का बंदोबस्त करने में कितना समय लगेगा। इस पर सुनीता ने कहा कि सोमवार तक हो जाएंगे। इस दौरान विजिलेंस विभाग ने सुनीता को काॅल रिकार्डर दे दिया। गनमैन और सुनीता के बीच लगातार बातचीत हुई जिसे लगातार रिकाॅर्ड किया जाता रहा। इसी दौरान उनको विजिलेंस अधिकारियों ने सीएम एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें