फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-105 में एक बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोहाना थाना पुलिस ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोटरसाइकिल चालक की पहचान गौरव शर्मा वासी गांव खासपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सुखविंदर लाल (45) वासी गांव माणक माजरा ने बताया कि वह सात जून को अपनी मोटरसाइकिल पर दोस्त के साथ गांव शामपुर से अपने गांव माणक मजरा जा रहा था। जब वह सुबह करीब 8:30 बजे गांव रायपुर कला अड्डे से सेक्टर-88 की तरफ जा रहा था तो उसके आगे जा रही मोटरसाइकिल को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। घटना के बाद घायल युवक को राहगीर सोहाना स्थित निजी अस्पताल में ले गए। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें