फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कोडा कार को लगी आग, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान

Thu, 13 Apr 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
स्कोडा कार को लगी आग
विज्ञापन
वीआईपी रोड-2 पर बुधवार शाम एक स्कोडा कार को सड़क पर चलते समय अचानक आग लग गई। हादसे में कार सवार रणदीप सिंह बाल-बाल बच गया, जबकि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रणदीप सिंह निवासी फ्लैट नंबर-एस-302, माया गार्डन-3 (जीरकपुर) बरवाला स्थित सरकारी बैंक में मुलाजिम है। बुधवार शाम करीब 5 बजे छुट्टी करके वापस घर आ रहे थे। इस दौरान रणदीप की कार सोसाइटी के बाहर मार्केट के पास पहुंची तो वहां पर सब्जी वाले ने कार के आगे बोनट में से धुआं निकलने का इशारा किया। जिसके बाद रणदीप ने कार को एक साइड लगाया और अपनी जान बचाने के लिए दरवाजा खोलकर तुरंत बाहर आ आया। वहीं, रणदीप कुछ समझ पाता इतने में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, आग को देख मार्केट के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होंने बाल्टियों और पाइप लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया। 

दूसरी ओर, मामले की जानकारी रणदीप ने फायर बिग्रेड स्टेशन के अधिकारियों को देने के लिए 100 नंबर डायल किया तो उसकी कॉल मोहाली फायर स्टेशन ऑफिस में पहुंची, जिन्होंने डेराबस्सी फायर विभाग को सूचना पहुंचाई। वहीं, सूचना पाकर करीब आधा घंटा देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पानी की बौछारें से आग पर काबू पा लिया गया। कार की आग बुझने के बाद अधिकारियों ने कार का मुआयना किया और जांच के लिए पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। रणदीप ने बताया कि उसने यह स्कोडा कार अभी 6-7 माह पहले ही खरीदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें