फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्लोमाजरा में बनेगा संडे कार बाजार, निगम ने निकाला टेंडर

Sat, 21 May 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कार बाजार - फोटो : demo pics
विज्ञापन
संडे कार बाजार मल्टीलेवल पार्किंग में शिफ्ट करने की मांग नगर निगम ने खारिज कर दी है। मनोनीत पार्षद सुरेंद्र बग्गा ने यह सुझाव मेयर की मंजूरी से कमिश्नर को लिखित में दिया था, जिसे नहीं माना गया है। ऐेसे में हल्लोमाजरा में ही नया संडे कार बाजार शिफ्ट होगा।
विज्ञापन


निगम ने शुक्रवार को हल्लोमाजरा में नया कार बाजार का निर्माण करने के लिए एक करोड़ 39 लाख रुपये का टेंडर निकाला है। जो 30 मई को खोला जाएगा। जबकि हाईकोर्ट में कार बाजार सेक्टर-7 से हटाने के मामले में सुनवाई भी थी।

इससे पहले पिछले माह जब सदन की बैठक में मल्टीलेवल पार्किंग और कार बाजार को शिफ्ट करने का मामला आया था तो मनोनीत पार्षद ने कहा था कि रविवार को सेक्टर-17 की अधिकतर दुकानें बंद होती हैं, ऐसे में मल्टीलेवल पार्किंग भी खाली रहेंगी, इस कारण यहां पर कार बाजार शिफ्ट कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें