फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवक व उसके परिवार पर डंडों और पत्थर से हमला, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित बापूधाम लाइट प्वाइंट पर चार युवकों ने रंजिशन एक युवक और उसके परिवार पर डंडों और पत्थर से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उनकी कार पर भी तोड़फोड़ किया। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आकाश, विशाल, करण मनदीप उर्फ रसेल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बंटी ने बताया कि वह सेक्टर 38/वेस्ट के डड्डूमाजरा कॉलोनी में रहता है। बीते मंगलवार को उसका परिवार कार से बापूधाम जा रहा था। आरोप है कि सेक्टर-26 स्थित बापूधाम लाइट प्वाइंट के पास पहुंचते ही रंजिशन आकाश, विशाल, करण मनदीप उर्फ रसेल ने कार को रुकवा लिया और उसके परिवार पर पत्थर व डंडों से हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। लोगों को पास आते देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
दंपती पर तेजधार हथियार से हमला, केस दर्ज
उधर, पुलिस को दी शिकायत में रामदरबार निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि बीते मंगलवार को उक्त क्षेत्र के रहने वाले नीरज ने उस पर और उसके पति हरिओम पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे दोनों बुरी तरह लहुलूहान हो गए। पुलिस ने दंपती को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां वह उपचाराधीन है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने रामदरबार निवासी नीरज के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें