फड़ी वालों के चालान नही कटेंगे, प्रशासन के इस फैसले के बाद सेक्टर 22 में तो पार्किंग की जगहों पर फड़ी वालों ने कब्जा कर लिया है। प्रशासन के फैसले के बाद कि अब शहर में फड़ी वालों के चालान नही कटेंगे। इस फैसले के बाद बाजारों में फड़ियों की संख्या में एकदम से इजाफा हुआ है। सेक्टर 22 में तो पार्किंग की जगहों पर फड़ी वालों ने कब्जा कर लिया है। जिसका नतीजा कहीं पैदल चल रहे लोगों के पैरों पर गाड़ियां चढ़ रही हैं तो कही फड़ी वाले दुकानदारों को पीट रहे हैं।
रविवार शाम को सेक्टर 22 में अपने माता पिता के साथ आई चार साल की सृष्टि के पैर पर एक गाड़ी चढ़ गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में कर दी है। पुलिस ने देर रात तक मामला दर्ज नही किया था और जांच चल रही थी।
वही इसी सेक्टर में दुकान के आगे फड़ी लगाने से मना करने पर फड़ी वाले ने दुकानदार को पीट डाला। बाद में पुलिस चौकी में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। वही सेक्टर 22 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण दुग्गल का कहना है कि जब से फड़ियों के चालान न काटने का फरमान आया है तबसे मार्केट में फड़ियों की संख्या बढ़ गई है। इससे पैदल चलने की जगह नही बची है। लोग फुटपाथ की जगह सड़क पर चलने को मजबूर हैं।