पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अकाली दल की ओर से लगाए आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि एसवाईएल के मुद्दे पर सभी सांसदों ने इस्तीफा दिया था, लेकिन उन्हें संसद में एसवाईएल की लड़ाई लड़ने को कहा गया है।
मीडिया से बातचीत में कैप्टन ने कहा कि एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट केस में अपनी ढील के चलते बैकफुट पर आए सीएम प्रकाश सिंह बादल निराधार आरोप लगा रहे हैं।
वीरवार को सभी सांसदों ने उन्हें खुद इस्तीफे भेज दिए थे, लेकिन एसवाईएल के मुद्दे के हित में उन्हें संसद में संबंधित अथॉरिटीज के पास न भेजने का फैसला किया गया।उन्होंने खुद सांसदों को लोकसभा व राज्यसभा की सीटों पर बने रहने की सलाह दी है ताकि वे सदन में पंजाब के लोगों के हितों के लिए लड़ सकें।