ड्रग तस्करी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री व सीनियर कांग्रेसी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से की जा रही बयानबाजी संबंधी पूछे गए सवाल पर प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कैप्टन तो बड़ा लीडर हैं। उसके खिलाफ कार्रवाई कौन करें। कार्रवाई तो हमेशा मेरे जैसे छोटे नेताओं व वर्करों पर होती है। जब उनसे पूछा गया कि प्रदेश कांग्रेस प्रधान होने के चलते वह कैप्टन खिलाफ अनुशानात्मक कार्रवाई के पक्ष में हैं या नहीं। तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।
वह वीरवार को लांडरां टी-प्वाइंट पर कांग्रेस की तरफ से किए गए चक्का जाम में शामिल होने आए थे। हालांकि, चक्का जाम में उम्मीद के मुताबिक लोग नहीं पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जब ड्रग तस्करी मामले में राज्य सरकार के मंत्री पर अंगुली उठी है। तब सरकार लोगों का ध्यान दूसरी तरफ करने के लिए कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि मामले की ड्रग तस्करी मामले की जांच करवाने के लिए उन्होंने पंजाब एंड हरियाण हाईकोर्ट में याचिका दायक की है। साथ ही मांग की है कि कोर्ट अपनी देखरेख में मामले की जांच करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। बाजवा ने कहा कि चक्का जाम का प्रोग्राम पूरी तरह कामयाब रहा है। उन्होंने संघर्ष की अगली योजना पर भी प्रकाश डाला।