फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल पर भारी पड़ सकते हैं कैप्टन, मार्जिन कम रहने के आसार

Sun, 05 Feb 2017 01:49 AM IST
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर और जेजे सिंह
विज्ञापन
पंजाब की हॉट सीटों में से एक पटियाला शहरी से कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह अकाली दल के जनरल जेजे सिंह और आम आदमी पार्टी के आई सर्जन डा. बलबीर सिंह पर भारी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि राजनीतिक माहिर इस बार कैप्टन का विनिंग मार्जिन कम होने की आशंका जता रहे हैं, लेकिन जीत कैप्टन के खाते में ही जाते दिख रही है। 

राजनीतिक माहिरों के मुताबिक पटियाला शहर कैप्टन का होम टाउन है। यहां के लोगों में शाही परिवार के प्रति खास लगाव व झुकाव है। वहीं अकाली दल में आपसी फूट का फायदा भी कांग्रेस को मिल सकता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

आप की लहर के चलते कम रहेगा मार्जिन!

Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
अकाली दल ने इस बार विस चुनावों में बाहरी उम्मीदवार भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल जेजे सिंह को मैदान में उतारा है। इस वजह से स्थानीय अकाली नेता चिढ़े हैं और इसलिए अंदरखाते गुस्साए अकाली नेता कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं। 

हालांकि इस बार पंजाब में आप की लहर चलने के कारण राजनीतिक माहिरों के मुताबिक इस कारण इस बार कैप्टन का विनिंग मार्जिन कुछ कम हो सकता है। 

काफी वोटें आप को जा सकती हैं। शनिवार को दिन भर विभिन्न पोलिंग बूथों और स्टेशनों के बाहर कांग्रेस की ओर से लगाए बूथों पर वोटरों की ज्यादा भीड़ देखी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें