फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 आईएएस अफसर इधर से उधर

Sat, 01 Apr 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा यानि आईएएस के 21 अधिकारियों का शनिवार को तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया।
विज्ञापन


आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि डीपी रेड्डी को अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) उद्योग एवं वाणिज्य तथा निवेश प्रोत्साहन बोर्ड के एसीएस का अतिरिक्त प्रभार, सतीश चंद्र को एसीएस विकास, विनी महाजन को एसीएस आवास एवं शहरी विकास, विश्वजीत खन्ना को एसीएस स्थानीय निकाय विभाग, संजय कुमार को प्रधान सचिव श्रम, अंजली भार्गव को प्रधान सचिव स्वास्थय एवं परिवार कल्याण, कृपा शंकर सरोज को प्रधान सचिव प्रवासी भारतीय मामले, अनिरूद्ध तिवारी को प्रधान सचिव वित्त, विजय कुमार सिंह को मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब तथा प्रधान सचिव सहकारिता विभाग लगाया गया है। 
विज्ञापन


इसी तरह आर. वेंकट रमण को प्रधान सचिव अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, राकेश कुमार वर्मा को आयुक्त एवं निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य तथा सचिव सूचना प्रौद्योगिकी का अतिरिक्त प्रभार, हुसन लाल को सचिव नियोजन, सचिव पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले तथा सचिव प्रशासनिक सुधार, काहन सिंह पन्नू को सचिव तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तथा पंजाब कृषि उद्योग निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें