फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेसियों को धमकाया तो बुरा हश्र होगा'

Sun, 24 May 2015 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी के विधायक जोगिंदर सिंह पंजगराईं के साथ दुर्व्यवहार के आरोपी जैतों के एसएचओ अमरजीत सिंह कुलार को तुरंत सस्पेंड करने की मांग की है। ऐसा न होने पर कैप्टन ने बादल सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने की चेतावनी दे डाली है।
विज्ञापन


कैप्टन ने कांग्रेसी लीडरों व विधायकों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले उन सभी पुलिस अफसरों को चेतावनी दी है। कहा कि 2017 की सोचो, जब अकाली खुद को बचाने के लिए भागेंगे। अगर पुलिस वाले अपना व्यवहार नहीं बदलेंगे, तो उनका भी वहीं हाल होगा।

कैप्टन ने उम्मीद जताई कि पंजाब विधानसभा के स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल इस मुद्दे पर गंभीर नोटिस लेंगे और एक चुने हुए प्रतिनिधि के विशेष अधिकार के पतन के लिए एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। कहा कि अगर एसएचओ को 27 मई तक सस्पेंड न किया गया, तो रोष प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन


यह स्थानीय पार्टी लीडरशिप की ओर से सरकार की दी गई चेतावनी है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट तौर पर एसएचओ अपने सियासी आकाओं के इशारे पर चल रहा है। जो खुद को कानून समझ कर बैठे हैं। अगर एक विधायक के साथ ऐसा होता है, तो फिर आम लोगों का क्या होगा।

कैप्टन ने कहा कि 2017 ज्यादा दूर नहीं है, जब कांग्रेसी वर्करों व लीडरों को धमकाने वाले ऐसे सारे पुलिस अफसरों को अकालियों समेत खुद को बचाने के लिए भागना पड़ेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें