फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन बोले- हर पंजाबी के चेहरे पर मुस्कुराहट देखना चाहता हूं, हम दोबारा सरकार जरूर बनाएंगे

Wed, 18 Mar 2020 11:18 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के लोगों से वादा किया कि अगर उन्हें एक कार्यकाल का और मौका मिला तो पंजाब शान से तरक्की और खुशहाली के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कमजोर विरोधियों और अपने कार्यों के फलस्वरूप कांग्रेस का सत्ता में दोबारा आना यकीनी है, जो राज्य को प्रगति के नये दौर में ले जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली दल अपना आधार गंवा चुका है जबकि आम आदमी पार्टी राज्य में पूरी तरह उलझन में है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अकालियों के पास इस समय लीडरशिप ही नहीं है, क्योंकि बादलों ने किसी और लीडरशिप को आगे आने का मौका ही नहीं दिया। आप की 2017 में पूरी तरह हवा थी लेकिन वह इसे जीत में बदलने में नाकाम रही। कैप्टन ने जोर देकर कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में दोबारा वापस आती है तो अगले सात वर्षों में पंजाब अपनी खोई हुई शान बहाल करता हुआ देश का नंबर एक राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि पंजाबी मेहनती कौम है और अगर इन्हें सही रास्ता दिखा दिया जाये तो वह कोई भी करिश्मा करने का सामर्थ्य रखते हैं।

मुख्यमंत्री ने अगला विधानसभा चुनाव लड़ने की बात दोहराते हुए कहा कि उनका पहले यह विचार था कि पांच साल राज्य को फिर से खुशहाल करने के लिए काफी हैं, लेकिन हालात इतने बुरे थे कि उनकी सरकार को और समय चाहिए। कैप्टन ने कहा कि राज्य के वित्तीय हालात बेहतर हो रहे हैं, लेकिन अभी राज्य सरकार वित्तीय संकट से गुजर रही है और अधिक समझदारी से काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन


हर पंजाबी के चेहरे पर मुस्कुराहट देखना चाहता हूं : कैप्टन
कैप्टन ने अगले दो वर्षों के दौरान मैनिफेस्टो के सभी वादे पूरे करने का भरोसा देते हुए कहा कि मैं प्रत्येक पंजाबी के चेहरे पर मुस्कुराहट देखना चाहता हूं। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राज्य के बुनियादी ढांचे में प्रशंसनीय सुधार हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में जमीनी स्तर पर 58000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इसका असली सकारात्मक प्रभाव आने वाले वर्षों में नजर आएगा। पाकिस्तान के रास्ते मध्य एशिया और मध्य-पूर्व एशिया से अंतरराष्ट्रीय व्यापार की संभावना पर कैप्टन ने कहा कि वह भी यही चाहते हैं, लेकिन मौजूदा राजसी हालात में यह संभव नहीं लगता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें