फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सर्जिकल स्ट्राइक तो सही पर युद्ध से पहले लोगों को न बनाएं शरणार्थी'

Fri, 30 Sep 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : file photo
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय सेना की ओर से पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ट्रेनिंग व लॉन्चिंग कैंपों को तबाह किए जाने की सराहना की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसकी सख्त जरूरत थी, क्योंकि पाकिस्तान, भारतीय जमीन व सैनिक ठिकानों पर हमले रोकने की दिशा में कदम उठाने में नाकाम रहा है। साथ ही सच्चाई को नकारता आ रहा था। कैप्टन ने बिना आवश्यक प्रबंधों के सीमांत इलाकों से लोगों को हटाए जाने के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कम से कम असली लड़ाई से पहले लोगों को युद्ध शरणार्थी बनाने की कोशिश न की जाए। 

कैप्टन ने कहा कि भारत के पास सर्जिकल स्ट्राइक के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा था। इससे भारत के आरोपों को बिना शक साबित कर दिया है कि आतंकवादी पाक सेना की मदद से पीओके में ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने शानदार तरीके से स्ट्राइक करने के लिए सेना को बधाई दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन हालातों में ऐसे कदम उठाने की जरूरत नहीं

Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
कैप्टन ने अंतरराष्ट्रीय सीमा केदस कि मी के दायरे में लोगों को घर छोड़ने की बात कह कर फैलाए जा रहे डर के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इन हालातों में ऐसे कदम उठाने की जरूरत नहीं है। 1965 की जंग में भी सीमा के पास का दस किमी क्षेत्र खाली नहीं कराया गया था।

कैप्टन ने कहा कि उन्होंने दोनों सेनाओं के बीच गोलीबारी के दौरान भी लोगों को फसल काटते हुए देखा है। लोगों को घर छोड़ने को कहने से सिर्फ उनके लिए अनावश्यक परेशानी पैदा होगी। कटाई का सीजन शुरू हो चुका है, धान पक चुका है। गांवों के लोगों के रहने का कोई प्रबंध किए बगैर उन्हें जगह खाली करने को कहना समझदारी भरा काम नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें