फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के सदमे से उबरे नहीं जेटली, तभी उठाया मुद्दा: कैप्टन

Thu, 26 Nov 2015 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार के मकसद और समय पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जेटली अभी अमृतसर में हार के सदमे से नहीं निकले हैं और बदले की सोच के तहत इस मुद्दे को उठा रहे हैं। हर बार चुनाव से पहले यह मुद्दा क्यों बनता है। अब कांग्रेस पंजाब में बदलाव की तैयारी में है और शिअद उनसे डर रहा है।

जानबूझ कर सरकार ने उनकी पत्नी परनीत कौर और बेटे रणइंदर सिंह के बैंक खातों के बारे में स्विस अथॉरिटीज से इस समय जानकारी मांगी है।

कैप्टन ने कहा कि उनकी पत्नी और बेटे ने समय-समय पर केंद्रीय आयकर विभाग द्वारा किए सवालों के विस्तार से जवाब दिए। फिर भी सरकार का इस विशेष केस को उठाना सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि विदेशी खातों का मामला 2011 से आयकर विभाग के पास है, जिन्हें स्पष्ट कर दिया है कि उनका, पत्नी व बेटे का कोई विदेशी खाता नहीं है। स्विस अथॉरिटीज ने भी अपने नोटिफिकेशन में कहीं भी परनीत कौर या रणइंदर सिंह के खाते होने का जिक्र नहीं किया है।

यह नोटिफिकेशन भारत सरकार द्वारा खातों की जांच के लिए भेजे गए नामों की पड़ताल प्रक्रिया का हिस्सा है। कैप्टन ने कहा कि साफ तौर पर केंद्र सरकार ने पंजाब में घिरे नजर आ रहे अपने गठबंधन साझीदार की मदद करने की कोशिश की है। जो बीते समय के दौरान कई असफलताओं के चलते साइडलाइन हैं।
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने 2017 विधानसभा चुनाव से पहले उनकी छवि खराब करने की निराशाजनक कोशिश की है। इन आरोपों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में भी यह मुद्दा उठाया था। तब अरुण जेटली उनसे पिछड़ रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें