फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनावः कैप्टन ने नामांकन भरा, फ्यूचर प्लानिंग पर चौंकाने वाला ऐलान

Tue, 17 Jan 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव के नामांकन भर दिया है। साथ ही उन्होंने फ्यूचर प्लानिंग को लेकर चौंकाने वाला ऐलान किया। कैप्टन ने पटियाला से चुनाव लड़ने को पर्चा दाखिल कर दिया। साथ ही कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 उनका आखिरी चुनाव होगा।
विज्ञापन


यह खबर उनके चाहने वालों के लिए बड़ा झटका है। कैप्टन ने कहा कि अंतिम चुनाव से पहले उनका सपना है कि हर पंजाबी के चेहरे पर मुस्कान और चमक देखना चाहता हूं। लोग अकाली दल के पिछले दस साल के कुशासन से तंग आ चुके हैं। पंजाब को इस समय तजुर्बे की नहीं, बल्कि परिवर्तन की जरूरत है।
विज्ञापन

सिद्धू से कोई डील नहीं हुई, ह​रियाणा को पानी नहीं मिलेगा

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजो​त सिद्ध् पर दिया बयान
नामांकन भरने के दौरान कैप्टन ने कहा कि सिद्धू के साथ पार्टी की कोई डील नहीं हुई है। सिद्धू बिना किसी शर्त के कांग्रेस में शामिल हुए हैं। जैसा लोग और विरोधी सोच रहे हैं, वैसा कुछ नहीं है।

कैप्टन ने पटियाला से अकाली दल के उम्मीदवार पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल जेजे सिंह के बारे में कहा कि वे मुझसे एक साल छोटे हैं और इलाके में उनकी लोकप्रियता कितनी है, मैं अच्छे से जानता हूं। प​टियाला से चुनाव तो मैं ही जीतूंगा।

एसवाईएल के मुद्दे पर कैप्टन ने आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि पंजाब से एक बूंद पानी हरियाणा को नहीं मिलेगा। एसवाईएल का पानी पंजाब का था और पंजाब का ही रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें