लाहौर के नौलखा बाजार स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा ‘शहीदी स्थान’ को मस्जिद में बदलने की कोशिश पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस कोशिश की निंदा की और इसे गलत बताया। उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से गुजारिश की कि वे पाकिस्तान तक पंजाब सरकार की प्रतिक्रिया पहुंचा दें और उनसे कहें कि वे पाकिस्तान में सिख संबंधी सभी धार्मिक स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।