फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अमरिंदर सिंह ने चांदी की कस्सी से शुरू की कारसेवा, दुर्ग्याणा तीर्थ में उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 05 Mar 2019 09:08 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह
विज्ञापन

उत्तर भारत के प्रसिद्ध श्री दुर्ग्याणा तीर्थ पर सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ सरोवर की कारसेवा शुरू हुई। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चांदी की कस्सी और बाल्टी से कारसेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर नेताओं के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और हजारों श्रद्धालु भी पहुंचे। प्रबंधकों का कहना है कि कारसेवा 10 से 15 दिन तक चलेगी। जिसमें करीब 15 लाख श्रद्धालु हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


प्रबंधकों की तरफ से कारसेवा से पहले दिन पवित्र सरोवर के 30 लाख गैलन पानी को भूमि के अंदर डाला गया है और सरोवर की मछलियों को ब्यास नदी में पहुंचाया गया। कैप्टन ने तीर्थ कमेटी को विकास के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कमेटी द्वारा संचालित शिवपुरी के लिए पुडा से आरक्षित कीमत पर जमीन भी मुहैया करवाने की घोषणा की। इससे पहले सुबह साढ़े आठ बजे श्री दुर्ग्याणा कमेटी के पुजारियों ने पूजा की। कैप्टन ने श्रमदान भी किया। 

विज्ञापन

1975 में सरोवर की पहली कारसेवा हुई थी। इसके बाद 1999 में कारसेवा हुई और सोमवार को तीसरी बार कार सेवा शुरू हुई। कारसेवा की अगुवाई संत समाज कर रहा है, जो आगामी 15 दिन तक चलेगी। श्री दुर्ग्याणा मंदिर कमेटी के महासचिव अरुण खन्ना ने बताया कि कारसेवा के दौरान सरोवर के जीर्णोद्धार के साथ-साथ नवीनीकरण का काम भी किया जाएगा। 

मंदिर के सरोवर की नई योजना के तहत सरोवर की तीसरी सीढ़ी पर प्लेटफार्म बनाया जाना है और इसके आगे स्टील की जाली लगाई जाएगी। स्टील की जाली लगने से सरोवर में दीप नहीं फंस सकेंगे। इसके साथ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सरोवर के पानी को शुद्ध किया जाता है। सारा सरोवर कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर की तर्ज पर तैयार करने की योजना है।

मंदिर में कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए। इस मौके पर पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सिंचाई मंत्री सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया, सांसद गुरजीत सिंह औजला, मेयर करमजीत सिंह रिंटू, डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लों, पुलिस कमिश्नर एस श्रीवास्तव, विधायक राजकुमार वेरका, विधायक इंदरबीर सिंह बुलारिया, विधायक सुनील दत्ती और सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें