फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू ने कहा, अमिताभ जैसा कोई हो कोई ब्रांड अंबेसेडर; कैप्टन बोले- मैं कैसा रहूंगा?

Wed, 29 Mar 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन बोले, मैं कैसा रहूंगा ब्रांड अंबेसेडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब पर्यटन विभाग संभाल रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने अभिनेता अमिताभ बच्चन जैसी किसी शख्सियत को ब्रांड अंबेसेडर नियुक्त किए जाने का इरादा जाहिर किया था। मीडिया ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस बारे में पूछा तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं कैसा रहूंगा ब्रांड अंबेसेडर?’
विज्ञापन


सोमवार को सिद्धू ने अमिताभ बच्चन जैसे ब्रांड अंबेसेडर की जरूरत पर जोर दिया था। उन्होंने कहा कि सूबे में बीते दस साल के दौरान पर्यटन विकास के लिए नीतियां तो बनीं लेकिन पूर्व अकाली-भाजपा सरकार ने कोई ब्रांड अंबेसेडर नियुक्त नहीं किया। सूबे में धार्मिक तीर्थस्थल तो बहुत हैं लेकिन पर्यटन की दृष्टि से राज्य में कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद भी एक धार्मिक सिख के रूप में विश्वव्यापी पहचान रखते हैं और 1984 के दंगों के बाद उनके कांग्रेस छोड़ देने से उनका सम्मान भी बहुत बढ़ा है। सिद्धू का कहना था कि ब्रांड एंबेसेडर का उनका यह आइडिया अभी सिर्फ जन्म ही ले पाया है। फिर भी वे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसका प्रस्ताव जल्द मुख्यमंत्री के समक्ष रखने वाले हैं। वे ही इस पर फैसला लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर किसके नाम पर लग सकती है मुहर

कैप्टन बोले, मैं कैसा रहूंगा ब्रांड अंबेसेडर - फोटो : अमर उजाला
आखिर किसके नाम पर लग सकती है मुहर
कैप्टन ने ब्रांड एंबेसेडर के सवाल को मजाक में टाल दिया। लेकिन अब यह बात भी जोर पकड़ने लगी है कि सीएम अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी दे देते हैं तो सूबे का ब्रांड अंबेसेडर होगा कौन? अमिताभ बच्चन इस समय भाजपा शासित गुजरात के ब्रांड अंबेसेडर हैं तो पंजाब का यमला जट धर्मेंद्र और उनकी पत्नी हेमा मालिनी भाजपा शासित हरियाणा के ब्रांड अंबेसेडर हैं।

हिमाचल प्रदेश की सेलिना जेटली इस समय मिस्र की ब्रांड अंबेसेडर हैं। फिल्मी सितारों का ही जिक्र करें तो अमृतसर में पैदा हुए चर्चित अभिनेता अक्षय कुमार जोकि सिंह इज किंग जैसी हिंदी फिल्मों से पंजाबियों को लुभाते रहे हैं। वे समाज सेवा से तो जुड़े हैं लेकिन किसी राज्य या कंपनी से ब्रांड अंबेसेडर नहीं हैं। उधर, क्रिकेट जगत में पंजाब की पहचान हरभजन सिंह विधानसभा चुनाव से पहले भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। इसके लिए उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह से कई मुलाकात भी की थीं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें