फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल को कैप्टन का करारा जवाब- युवाओं को बदनाम न करें, SYL पर बोलें

Tue, 22 Nov 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह और केजरीवाल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद पंजाबी युवाओं को बदनाम कर रहे हैं। केजरीवाल कह रहे हैं कि पंजाब के युवा विधानसभा चुनाव में नशे के लिए अपना वोट दे देंगे।
विज्ञापन


केजरीवाल का यह बयान कि कांग्रेस चुनाव में वोट के लिए युवाओं को नशे के पैकेट भी बांट सकती है, पर कैप्टन ने तीखी प्रतिक्त्रिस्या व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी आप नेता की घृणित मानसिकता का उदाहरण है, जो अपने असंवेदनशील और उत्तेजक बयानों के लिए जाने जाते हैं। केजरीवाल पंजाब के वोटरों को लुभाने में अंधे हो गए हैं, जिनमें से ज्यादातर युवा वोटर हैं।

उन्होंने पंजाब के युवाओं की खिल्ली उड़ाने से पहले एक बार भी नहीं सोचा, जोकि पहले ही बादल की साजिश का शिकार हुए हैं। कैप्टन ने कहा कि पहले अकाली सरकार ने नशों का आदी बना कर हजारों युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर दी। अब केजरीवाल उनकी आत्मा को कुचलने आए हैं और उन्हें सुझाव दे रहे हैं कि वे नशों के लिए अपना वोट बेच दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

'लोग केजरीवाल की छोटी राजनीति में नहीं आएंगे'

Captain Amarinder Singh - फोटो : File Photo
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा दरअसल, आप और अकाली दल, दोनों ही युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। जिस तरह से केजरीवाल ने युवाओं को नशों से जोड़ा है, उससे साफ है कि उन्हें पंजाब में नशों की गंभीर समस्या की कोई चिंता नहीं है। सिर्फ वही इस तरह से नशों को वोट से जोड़ सकते हैं। वोटों के लिए केजरीवाल युवाओं का आत्मसम्मान भी खत्म करने को तैयार हो गए। जब उन्हें बोलना चाहिए, तब वह नहीं बोलते, जैसे कि एसवाईएल का मुद्दा।

कैप्टन ने एक बार फिर एसवाईएल के गंभीर मुद्दे पर केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने सियासी हितों के लिए शहीद भगत सिंह जैसे शहीदों के नामों का इस्तेमाल करने के लिए केजरीवाल की निंदा की। कैप्टन ने कहा कि चुनाव की घोषणा से पहले ही पंजाब से आप का सफाया हो चुका है। पर केजरीवाल इस कड़वे सच को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। अब पंजाब के लोग उनकी छोटी राजनीति में नहीं आएंगे। केजरीवाल की रैलियों में आप वर्करों का रोष प्रदर्शन साबित करता है कि वह पंजाब में अपनी साख खो बैठे हैं। वह अपनी पार्टी और पंजाब के लोगों के बीच एक आत्म केंद्रित नेता के रूप में बेनकाब हो गए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें