फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन से मिले वसुंधरा और वीरभद्र सिंह, माता के निधन पर जताया शोक

Sat, 29 Jul 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
कैप्टन से मिले वसुंधरा और वीरभद्र सिंह
विज्ञापन
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार को मोती महल पहुंचे और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलकर उनकी मां मोहिंदर कौर के निधन पर दुख व्यक्त किया। 
विज्ञापन


सिंधिया और वीरभद्र दोपहर करीब एक बजे मोती महल पहुंचे। दोनों मुख्यमंत्रियों ने कैप्टन के साथ दोपहर का खाना खाया। दोनों नेताओं ने कैप्टन और उनके परिवार से मोहिंदर कौर के निधन पर दुख सांझा किया।

उनके अलावा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान अवतार सिंह मक्कड़, नामधारी प्रमुख दलीप सिंह, पूर्व अकाली मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया, दलजीत सिंह चीमा, भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, अकाली नेता महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल, बुड्ढा दल के प्रमुख बाबा बलवीर सिंह ने भी सीएम से मिलकर मोहिंदर कौर के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन


उनके अलावा उद्योगपति एसपी ओसवाल, कमल ओसवाल, ट्राईडेंट ग्रुप से रजिंदर गुप्ता के अलावा बहुत से अफसरों ने भी मुख्यमंत्री के साथ मिलकर दुख सांझा किया। स्व. मोहिंदर कौर की आत्मा की शांति के लिए शाम को मोती महल में शबद कीर्तन कराया गया। मोहिंदर कौर की आत्मा की शांति के लिए भोग और अंतिम अरदास रविवार को दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक होगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें