नवजोत सिंह सिद्धू पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। एक हिंदी टीवी चैनल से बात करते हुए कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का डिप्टी सीएम बनाने की कोई बात नहीं हुई है।
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले है। सिद्धू के लिए उनकी पत्नी ने पूर्वी अमृतसर की सीट छोड़ी है जिस पर नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव लड़ेंगे। इस बात की जानकारी खुद नवजोत कौर ने एक प्रेस वार्ता में दी थी। गौरतलब है कि सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर अमृतसर पूर्वी (शहर) की विधानसभा सीट से विधायक हैं।
नवजोत सिद्धू ने यह कहते हुए भाजपा से इस्तीफा दिया था कि वह पंजाब के लिए काम करना चाहते है और भाजपा उन्हे ऐसा करने से रोक रही है। सिद्धू के इस्तीफे के बाद काफी समय तक उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकले चलती रहीं लेकिन आखिर में सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के कांग्रेस ज्वाइंन करते ही यह लगभग साफ हो गया था कि सिद्धू की गेंद कांग्रेस के पाले में ही गई है।