फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनाव: कैप्टन का बड़ा वादा, बोले- जीते तो सस्ता कर देंगे पेट्रोल और एलपीजी

Mon, 23 Jan 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया है कि पंजाब में कांग्रेस सत्ता में आएगी तो पेट्रोल तीन और एलपीजी 15 रुपये तक सस्ती की जाएगी। पेट्रोल और एलपीजी के दामों को चंडीगढ़ और पड़ोसी राज्यों के समानांतर लाया जाएगा। 
विज्ञापन


रविवार को जालंधर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि इन कीमतों पर कमी लाने का फैसला उद्योगपति वर्ग से मिले सुझावों के आधार पर लिया गया हैं। इस कदम के जरिए यातायात और किराए के खर्चों में भारी कमी आएगी।

टिकट न मिलने और अपने चाहने वालों को टिकट देने की वजह से पार्टी से खफा चल रहे कार्यकर्ताओं को कैप्टन ने 48 घंटे का समय दिया है। कैप्टन के अनुसार अगर खफा नेताओं ने पार्टी नियमों का पालन नहीं किया तो जीवन भर के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया जाएगा। कैप्टन ने चेतावनी दी है कि ऐसे लोगों के पास मंगलवार शाम पांच बजे तक का समय है सोच-विचार कर फैसला करें और पार्टी नियमों का पालन कर अपने क्षेत्रों के घोषित कांग्रेसी उम्मीदवारों को प्रचार करें। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पार्टी से खफा कार्यकर्ताओं को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
इस दौरान कैप्टन ने आरोप लगाया कि आप पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों से 40 हजार लोगों को वोट डालने के लिए पंजाब में लेकर आ रहे हैं। इससे राज्य का माहौल खराब होगा और लॉ एंड ऑडर के बिगड़ने की संभावना होगी।

उन्होंने कहा कि बिजली ड्यूटी में 10 प्रतिशत कमी कर पंजाब में उचित रेट पर बिजली मुहैया करवाई जाएगी। इससे उद्योग जगत को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में राज्य परिवहन की बसों में वरिष्ठ नागरिकों और विद्यार्थियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा पूर्व सैनिक, पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों के जवान भी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा हासिल कर सकेंगे। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जमशेर रोड पर एक्स-सर्विसमैन की रैली को संबोधित किया।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को जालंधर में राजिंदर सिंह हिस्सोवाल, गुरदीप सिंह गिल, सुखदेव सिंह गिल, अमरीक सिंह, सुरिंदर सिंह, दविंदर सिंह गिल व नवजोत संधू को कांग्रेस ज्वाइन करवाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें