-बोले, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका लोगों के लिए हमेशा रहेगी प्रेरणास्रोत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने बहनोई पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर दुख जताया है। कैप्टन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि उनके अचानक ऐसे चले जाने से बहुत दुखी हूं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका व सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी भूमिका लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत रहेगी। उनके निधन से परिवार में काफी शोक है। कैप्टन ने कहा कि वह वाहेगुरु जी से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।