फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं हरियाणा का सबसे बड़ा कांग्रेसी नेता, हुड्डा मेरे बाद: कैप्टन यादव

Fri, 15 Jul 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी।
विज्ञापन
कैप्टन अजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुटों में बंटी प्रदेश कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने स्वयं को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बड़ा बताकर कहा कि वे प्रदेश में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता हैं। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस विधायक दल की नेता के समर्थन में सीएम को सफेद हाथी बताकर कहा कि वे ईमानदार हैं लेकिन उनके आसपास के लोग ठीक नहीं हैं। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी किरण चौधरी के बयान से किनारा कर चुकी हैं। कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस ने उनको नहीं निकाला तो वे मरते दम तक कांग्रेस में ही रहेंगे।
----------------------
झा कमेटी से सौ गुना बेहतर थी प्रकाश कमेटी
जाट आरक्षण आंदोलन की जांच के लिए पहले बनाई गई झा कमेटी को औचित्यहीन बताकर उन्होंने कहा कि इस कमेटी द्वारा कोई शिकायत नहीं आने की बात कहना बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि कमेटी का मुखिया गुड़गांव के वातानुकूलित रूम में बैठे हैं। उनके पास शिकायत कैसे आएगी। उन्होंने कहा कि प्रकाश कमेटी प्रदेश में जगह-जगह जाकर रिपोर्ट तैयार की थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने जांच सीटिंग जज से कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

डीजीपी-आईजी ठीक लेकिन एसपी घमंडी हैं

डीजीपी ह‌रियाण्‍ाा, केपी स‌िंह - फोटो : amar ujala
पूर्व मंत्री एवं रेवाड़ी से छह बार विधायक रहे कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश डीजीपी और दक्षिण हरियाणा रेंज की आईजी एक बार में फोन उठा लेती हैं।

रेवाड़ी की एसपी संगीता कालिया आम आदमी तो दूर उनके छह बार प्रयास करने के बाद भी फोन नहीं उठाती हैं। उन्होंने कहा कि एसपी घमंडी हैं जो कि एक अफसर के लिए ठीक नही हैं। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से भी संगीता कालिया की शिकायत करने के लिए ही मिले थे। उन्होंने यह भी कहा कि एसपी के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि कालिया मेरी बेटी के समान है, इसलिए हमारी सरकार में मीरपुर विश्वविद्यालय के वीसी रहे महेंद्र कुमार को भी मैंने कालिया को समझाने की बात कही है।

गौरतलब है कि एसपी रेवाड़ी पूर्व वीसी एवं आईएएस महेंद्र कुमार की पुत्रवधू है। उन्होंने कहा रेवाड़ी में कोई आतंकवादी नहीं है, इसलिए यहां पीस कमेटी बनाने की आवश्यकता नहीं है। वार्ड पार्षद प्रशांत यादव को पीस कमेटी का प्रमुख बनाने की भी गलत ठहराकर कहा कि एसपी को इसके लिए कोई गैर राजनीतिक व्यक्ति को नियुक्त करना चाहिए था। फतेहाबाद की एसपी रहते प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ हुए मामले में कैप्टन ने कहा कि अनिल विज ने जो किया वह ठीक था। एसपी को मंत्री की बात माननी चाहिए थी।

दो साल में उद्घाटन तक नहीं करा पाए रेवाड़ी विधायक
खरखड़ा कॉलेज, आईटीआई, नागरिक अस्पताल की बिल्डिंग और सहारनवास में स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि विधायक उनके समय में कराए कार्यों का श्रेय लेने में लगे हैं। धारूहेड़ा चुंगी से झज्जर चौक तक की सड़क को छोड़ दें तो वह एक ईट तक नहीं लगवा पाए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्य तो दूर की बात उनके समय में कराए विकास कार्यों का उद्घाटन तक विधायक नहीं करवा पाएं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें