फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बाइक सवार दंपती को कैंटर ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। हाईवे पर पीएनबी बैंक के सामने तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आकर्षण सिंह निवासी दप्पर कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि वह राजस्थान लिकर लिमिटेड फैक्ट्री हरिपुर हिंदुआ में सुपरवाइजर है। उसकी पत्नी काजल (24) भी इसी फैक्ट्री में काम करती थी। 27 मार्च को सुबह करीब साढ़े 7 बजे दोनों छुट्टी के बाद बाइक पर घर लौट रहे थे। जब वे पीएनबी बैंक के सामने पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। इससे उसकी पत्नी सड़क पर गिर गई और वह किनारे पर कच्चे रास्ते पर गिर गया। उसकी पत्नी के सिर में गंभीर चोट आईं। उन्होंने उसको पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान 28 मार्च को उसकी मौत हो गई। उधर, आरोपी कैंटर चालक की पहचान मोहनलाल निवासी गांव बिट्टा, जिला अंबाला, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर आरोपी कैंटर चालक पर केस दर्ज कर कैंटर जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें