संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। गांव कमालपुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से 10 साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव कमालपुरा निवासी पूजा रानी के रूप में हुई है। थाना हठूर के एएसआई मनोहर सिंह ने बताया कि पुलिस को भी लड़की की मौत सबंधी अभी अस्पताल से ही मैसेज आया। लेकिन लड़की को किस गाडी ने टक्कर मारी है। इस सबंध में मृतक के परिजन आने के बाद ही पता चलेगा।
पुलिस जांच में पता चला कि हादसे के बाद लड़की को पहले जगरांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां डाॅक्टरों ने लड़की की हालात नाजुक देखते हुए लुधियाना रेफर कर दिया था। लुधियाना में इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपकर कार्रवाई शुरू कर दी है।