चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ ऑडिटोरियम में वीरवार सुबह से कॉलेजों में बीएड दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू की गई। पहले दिन सुबह साढ़े 9 बजे से बीएड जनरल की काउंसलिंग आयोजित की गई। अभ्यर्थी और उनके अभिभावक सुबह आठ बजे से ही ऑडिटोरियम के बाहर पहुंचने लगे थे। शाम तक ऑडिटोरियम में जमावड़ा लगा रहा। धूप से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से टेंट भी लगवाया गया था। सामान्य श्रेणी की काउंसलिंग शुक्रवार को भी जारी रहेगी। अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। पीयू बीएड की कुल 270 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया आयोजित करवा रही है। काउंसलिंग के लिए मेरिट सूची और कार्यक्रम पीयू की वेबसाइट http://chandigarhbed.puchd.ac.in पर जारी किया है। अगर अभ्यर्थी को दाखिला मिल जाता है, तो उसे चार हजार रुपये मौके पर ही टोकन दाखिला फीस जमा करवानी होगी, तभी सीट पक्की मानी जाएगी।
आज ये रहेगा काउंसलिंग का कार्यक्रम
समय - पूल - कैटेगरी - टेस्ट स्कोर
सुबह साढ़े 9 बजे - सामान्य - सामान्य और आरक्षित - 54 प्रतिशत और ऊपर
सुबह साढ़े 10 बजे - सामान्य - सामान्य और आरक्षित - 45 से 53.99 प्रतिशत
सुबह साढ़े 11 बजे - सामान्य - सामान्य और आरक्षित - 25 से 44.99 प्रतिशत
दोपहर साढ़े 12 बजे - सामान्य - सामान्य और आरक्षित - मेजर विषय चयनित अभ्यर्थी - सभी
दोपहर 2 बजे : सामान्य - पीडब्ल्यूडी, एफएफ, डिफेंस - सभी
दोपहर ढाई बजे - सामान्य - एससी - सभी
दोपहर 4 बजे - सामान्य और यूटी - एफएफ और स्पोर्ट्स, ईडब्ल्यूएस - सभी