फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाट्सअप पर चला दिया फोटो, नेताजी गुमशुदा

Tue, 22 Apr 2014 03:59 PM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावी सीजन में जहां सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और वाट्सअप पर दिग्गज नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर कटाक्ष और व्यंग्य करते कार्टून वाली तस्वीरें पहले से ही आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
विज्ञापन


वहीं अब फिरोजपुर से शिअद-भाजपा प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया की गुमशुदा की इश्तिहार रूपी तस्वीर भी चर्चा में आ गई है। पिछला लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से हलकों से नदारद रहे सांसद शेर सिंह घुबाया के खिलाफ फेसबुक और वाट्सअप पर भी चुनावी जंग छिड़ी नजर आ रही है।

किसी गुस्साए मतदाता ने जहां फेसबुक पर घुबाया के गुमशुदा होने के  बारे में लिखकर तस्वीर पोस्ट कर दी है, वहीं वाट्सअप पर भी गुमशुदा घुबाया के नाम की तस्वीरें जारी हो गईं हैं।
विज्ञापन


वाट्सअप यूजर्स इस तस्वीर को एक-दूसरे को भेजते हुए मतदाताओं से दोबारा घुबाया के हलकों में वोट मांगने आने पर पांच वर्ष कहां थे, पूछने की बात पर जोर देते दिखाई दे रहे हैं।

इस तस्वीर में ‘गुमशुदा, इस व्यक्ति को पिछली बार 2009 में वोट मांगते हुए देखा था। अगर आपके घर इस बार आए तो पूछना कि बाबू जी कहां थे पांच साल’ लिखा हुआ है।

वहीं घुबाया चुनाव प्रचार के सिलसिले में जिस गांव में पहुंच रहे हैं, वहां के तमतमाए मतदाता उन्हें घेरकर पांच साल तक हलकों में नजर न आने पर खूब खरी-खरी सुना रहे हैं।

घुबाया की मुखालफत कर रहे मतदाता उनसे स्पष्ट रुप से इतने साल तक हलकों को नजरअंदाज करने का कारण पूछते दिखाई दे रहे हैं। मगर मतदाताओं के सवालों के आगे निरुत्तर घुबाया सिर्फ दो हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए एक बार फिर से मौका देने की वकालत कर रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें