फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं में कम नंबर आए तो टेंशन न लें स्ट्डेंट्स, वोकेशनल कोर्स में मिलेगा दाखिला

Wed, 13 Jun 2018 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
admission 2018
विज्ञापन
10वीं में अगर स्टूडेंट्स के नंबर कम आए हैं तो वह दाखिले की टेंशन न लें। वह वोकेशनल कोर्स में दाखिले के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इससे वह रोजगार परक बनेंगे। कंप्यूटर अप्लीकेशन, आईटी अप्लीकेशन, बैंकिंग और इंश्योरेंस, स्टेनोग्राफर एंड कंप्यूटर सहित अन्य कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। शिक्षा विभाग की ओर से स्टूडेंट्स को रोजगार परक बनाने के लिए दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-33 में स्टेनोग्राफी एंड कंप्यूटर अप्लीकेशन की 35, आईटी अप्लीकेशन की 30 सीटें हैं। जीएमएसएसएस- 35 में बैंकिंग एंड इंश्योरेंस की 35 सीटें हैं। जीएमएसएसएस- 37 बी में स्टेनोग्राफर एंड कंप्यूटर अप्लीकेशन की 35, आईटी अप्लीकेशन की 35, आईटी एप्लीकेशन की 30, हेल्थ एंड ब्यूटी स्टडीज की 30 सीटें हैं।

जीएमएसएसएस-40 बी में इलेक्ट्रानिक टेक्नोलॉजी की 35, फैशन डिजाइन एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी की 35, हेल्थ एंड ब्यूटी स्टडीज की 35, स्टेनोग्राफी एंड कंप्यूटर अप्लीकेशन की 35 सीटें हैं। जीएमएसएसएस- 45 में इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी की 35, फैशन डिजाइन एंड गारमेंटस टेक्नोलॉजी की 35 सीटें हैं। इसमें 10 सीटों पर मुस्लिम समुदाय की छात्राओं को दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन


जीएमएसएसएस-47 में फैशन डिजाइन एंड गारमेंट्स टेक्नोलॉजी की 35, हेल्थ एंड ब्यूटी स्टडीज की 35, ऑटो मोबाइल टेक्नोलॉजी की 35 सीटें हैं। जीएमएसएसएस करसान में स्टेनोग्राफी एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन की 100 सीटें हैं। जीएमएसएसएस मनीमाजरा टाउन में फैशन डिजाइन एंड गारमेंट्स टेक्नोलॉजी की 45, ऑटो मोबाइल टेक्नोलॉजी की 35, इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी की 35, एयर कंडीशनिंग एंड रेफ्रिजरेशन टेक्नोलॉजी की 35, हेल्थ एंड ब्यूटी स्टडीज की 35 सीटें हैं।

जीएमएसएसएस मनीमाजरा कांप्लेक्स में स्टेनोग्राफी एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन की 35 सीटें हैं। जीएमएसएसएस सारंगपुर में आईटी अप्लीकेशन की 30, जीएमएसएसएस खुड्डा अलीशेर इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी की 35 सीटें हैं। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के डीएसई राकेश पोपली ने बताया कि बच्चों को वोकेशन कोर्स में अप्लाई करना चाहिए उनके लिए यह अच्छा आप्शन है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें