फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक हाई स्कूल ने बढ़ाई फीस, अब शिक्षा विभाग जारी करेगा नोटिस

Wed, 25 Jan 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विवेक हाई स्कूल ने बढ़ाई फीस
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल लगातार विवादों में है। पहले सातवीं क्लास के छात्र को प्रिंसिपल द्वारा थप्पड़ मारने का विवाद चल रहा था और अब स्कूल ने डेढ़ गुणा तक फीस बढ़ा दी है। इस मामले में शिक्षा विभाग जल्द ही नोटिस जारी कर पूछताछ करेगा। 
विज्ञापन


सोमवार को विवेक हाई स्कूल प्रबंधन ने प्राइमरी सहित सभी कक्षाओं की ट्यूशन फीस में डेढ़ गुणा तक इजाफा करने का नोटिस जारी कर दिया। प्राइमरी कक्षा की तीन महीने की ट्यूशन फीस  15000 से बढ़ाकर 21500 रुपये कर दी गई है। यूकेजी से पहली क्लास में जाने वाले स्टूडेंट्स की ट्यूशन फीस सालाना 60 हजार से 86 हजार कर दी गई है।  

 यूटी शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों को सिर्फ 10 फीसदी तक फीस बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इस मामले में स्कूल द्वारा शिक्षा विभाग से भी अनुमति नहीं ली गई। उधर, विवेक हाई स्कूल प्रिंसिपल द्वारा छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स के सामने बुधवार को पेशी होगी। इस मामले में स्कूल प्रबंधन अपना पक्ष रखेगा। 
विज्ञापन


उधर, विवेक हाई स्कूल द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने के मामले में डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रूबिंदरजीत सिंह बराड़ का कहना है कि जिला शिक्षा अधिकारी इस मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगी।  
विज्ञापन

फीस बढ़ोतरी पर एडवाइजर को लिखी चिट्ठी 

विवेक हाई स्कूल ने बढ़ाई फीस - फोटो : File Photo
फीस बढ़ोतरी पर एडवाइजर को लिखी चिट्ठी 
चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट नितिन गोयल ने स्कूलों की मनमानी फीस के मामले में कार्रवाई के लिए एडवाइजर परिमल राय को चिट्ठी लिखी है। गोयल का कहना है कि विवेक हाई स्कूल ने 40 फीसदी से अधिक फीस में बढ़ोतरी की है, यह पूरी तरह से गलत फैसला है। उन्होंने कहा कि स्कूल कम्यूनिटी सर्विस की जगह पैसे कमाने में लगा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि प्राइवेट स्कूलों की फीस पर प्रशासन का चेक होना जरूरी है। 

27 जनवरी को फीस पॉलिसी पर मीटिंग
शहर के प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक लगाने के लिए अभी तक यूटी प्रशासन कोई पॉलिसी फाइनल नहीं कर सका है। जानकारी के अनुसार यूटी प्रशासन की ओर से पंजाब सरकार की फीस पॉलिसी को अडॉप्ट करने संबंधी फाइल एडवाइजर के पास भेजी है। इस मामले में 27 जनवरी को शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह, डीएसई रुबिंदरजीत सिंह बराड़ और एडवाइजर परिमल राय की बैठक होगी। बैठक में फीस पॉलिसी को रिव्यू और उसमें संशोधन पर चर्चा होगी। प्रशासक से मंजूरी के बाद पॉलिसी को अंतिम अप्रूवल के लिए एमएचए भेजा जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें