फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा को लेकर चंडीगढ़ के एक स्कूल का बड़ा फैसला, पढ़िए

Tue, 03 Oct 2017 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्कूल स्टूडेंट्स
विज्ञापन
विवेक हाईस्कूल सेक्टर-38 चंडीगढ़ की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है कि एक महीने के बाद पैरेंट्स को अपने बच्चों के साथ बस में चलना होगा। विवेक हाईस्कूल की प्रिंसिपल रेनु पुरी ने बताया कि अक्तूबर में फेस्टिवल सीजन के कारण और स्कूल का फाउंडर डे मनाए जाने के कारण बस की टाइमिंग अलग अलग है। इस कारण अभिभावकों की मांग पर छूट दी गई है। गुरुग्राम में हुए प्रद्युमन हत्याकांड के बाद सेक्टर-38 स्थित विवेक हाईस्कूल की ओर से सितंबर में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सर्कुलर निकाला गया था।
विज्ञापन


सर्कुलर में कहा था कि तीन अक्टूबर से रोजाना एक अभिभावक स्कूल बस के साथ सफर करेगा और बच्चों की सुरक्षा पर खुद नजर रखेगा। यह फ रमान सेक्टर-38 के विवेक हाई स्कूल के प्रबंधकों ने अभिभावकों को जारी किया है। स्कूल प्रबंधकों ने अभिभावकों को निर्देश दिया था कि वह स्कूल बस में ड्यूटी लगाएं, ताकि बच्चों पर खुद नजर रख सकें। स्कूल के इस बर्ताव पर चंडीगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन ने आपत्ति जताते हुए शिक्षा सचिव बंसी लाल शर्मा को शिकायत दी है।

एसोसिएशन ने शिकायत में कहा है कि स्कूल की तरफ  से जारी सर्कुलर पूरी तरह गलत है। जब बच्चों को लाने-जाने के लिए फीस दी जा रही है तो फिर सुरक्षा की जिम्मेदारी से बचने का प्रयास क्यों किया जा रहा है। अगर इसी प्रकार चला तो वह दिन भी दूर नहीं जब स्कूल वाले अभिभावकों को निर्देश देंगे कि स्कूल के शौचालय और क्लास रूम के बाहर आकर भी सुरक्षा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि स्कूल की तरफ  से जारी सर्कुलर परेशान करने के लिए है। उन्होंने शिक्षा सचिव से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


स्कूल अपने सर्कुलर पर एक महीने की राहत दे रहा है। यह गलत है। स्कूल को पूरी जिम्मेदारी संभालनी होगी। अगर ऐसा नहीं होगा तो स्टूडेंट कैसे सुरक्षित रहेंगे।
-नितिन गोयल, प्रेसीडेंट, चंडीगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन।

सुप्रीम कोर्ट ने भी सलाह दी थी कि बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावक खुद भी कार्य कर सकते हैं। अगर सुप्रीम कोर्ट की सलाह है और अभिभावक बच्चों को सुरक्षित चाहते हैं तो उन्हें स्कूल बसों के साथ सफर करना चाहिए। किसी प्रकार की कमी होने पर वह सीधे स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

- एचएच मामिक, डायरेक्टर, विवेक हाई स्कूल सेक्टर-38
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें