फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं में दाखिले के लिए दौड़ तेज, तीसरे दिन 35 सौ प्रास्पेक्टस बिके

Tue, 13 Jun 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
11वीं में दाखिले की दौड़ तेज हो गई है। शहर के आठ स्कूलों में तीसरे दिन प्रास्पेक्टस खरीदने और जमा करने के लिए स्टूडेंट्स को मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान स्टूडेंट्स ने 3508 प्रास्पेक्टस खरीदे और 1922 फार्म इन्हीं स्कूलों में जमा कराए गए।
विज्ञापन


आठ स्कूलों में सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक फार्म जमा कराए और खरीदे गए। कड़ी धूप के बाद भी अभिभावकों और टीचर्स में फार्म जमा कराने का क्रेज बना रहा। अभिभावक और स्टूडेंट्स दिनभर लाइनों में लगे रहे। स्कूलाें में 150 रुपये का प्रास्पेक्टस बेचा गया। सभी जगह दाखिले के फार्म लिए और जमा कराए जा रहे हैं। आठ गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 10 जून को 10238 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। 

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के डीएसई रूबिंदर जीत सिंह बराड़ ने बताया कि 20 जून तक फार्म खरीदे और जमा किए जा सकते हैं। वहीं 27 जून को एडमिशन की कॉमन मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। 28 से 30 जून तक स्टूडेंट्स को स्ट्रीम की अलॉटमेंट हो जाएगी। 4 जुलाई तक फीस जमा करा सकते हैं। 5 जुलाई से क्लास शुरू हो जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों में जमा हुए इतने फार्म
स्कूल --------------फार्म बेचे------------फार्म जमा किए
जीएमएसएसएस-8 -----534----------------275
जीजीएमएसएसएस-20बी------487---------------240
जीएमएसएसएस-28 डी--------340------------194
जीएमएसएसएस- 37 डी-------800-------------300
जीएमएसएसएस- 38 वेस्ट -----305----------175
जीएमएसएसएस-47---------500-----------285
जीएमएसएसएस- एमएचएस, मनीमाजरा---373-----345
जीएसएसएस- मौलीजागरां-------169---------108
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें